Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
आंध्र को विशेष दर्जे के लिए जन्मदिन पर भूख हड़ताल कर रहे हैं नायडू
short by अंकित रॉय / on Friday, 20 April, 2018
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को अपना 68वां जन्मदिन ना मनाते हुए राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं। नायडू का कहना है कि आंध्र को लेकर केंद्र सरकार का रवैया 'उदासीन' है। गौरतलब है कि इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों ने इस्तीफा देकर भूख हड़ताल किया था।