Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
जीजेएम प्रमुख विमल गुरुंग की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
short by घनश्याम उपाध्याय / on Tuesday, 21 November, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के संस्थापक विमल गुरुंग की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार गोरखालैंड आंदोलन में उनकी भागीदारी के चलते उन्हें गिरफ्तार करना चाहती थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा था कि गुरुंग के संबंध माओवादियों और पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से हैं, जिनसे उन्होंने हथियार भी हासिल किए हैं।
read more at Twitter