प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंज़ो आबे के साथ गुरुवार को अहमदाबाद (गुजरात) में देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखी। यह ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलेगी और इस परियोजना पर करीब ₹1 लाख करोड़ खर्च होंगे। इसकी अधिकतम रफ्तार 320 किमी/घंटा होगी और यह 508 किलोमीटर की दूरी करीब 3 घंटे में तय करेगी।