न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एशिया प्रशांत 2016 संपदा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करोड़पति लोगों की संख्या 2.36 लाख है। भारत इस आंकड़े के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र में करोड़पतियों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर है। इस सूचि में जापान 12.60 लाख लोगों के साथ पहले स्थान पर, चीन दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।